विभिन्न् मांगो को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते हुए अखिल भारतवर्षीय गोड़ महासभा के सदस्य।
- फोटो : BALLIA
बलिया। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के सदस्यों ने बुधवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें उल्लेख किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में अनुसूचित जनजातियों को आरक्षित होने वाली सीटों पर 2011 की जनगणना के अनुसार सीटों के आधार पर किया जाए।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 में अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 53 ग्राम प्रधान, एक ब्लॉक प्रमुख, दो जिला पंचायत सदस्य की सीट आरक्षित हुई थी। आरक्षित सीटों पर गोंड तथा खरवार समाज के लोगों ने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज किया। जबकि निदेशक पंचायत राज द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में जनजातियों की सर्वे कराने के नाम पर जनजातियों की आरक्षित सीटों को शून्य करना चाहते हैं। जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद गोंड ने कहा कि 2015 में चुनाव गोंड खरवार जाति के लोग लड़े और जीत दर्ज कर पांच साल तक कार्यभार संभाला। हरेंद्र गोंड ने कहा सरकार की मंशा जनजातियों के अधिकारों को छीनने है। इस मौके पर रघुनाथ गोंड, प्रदीप गोंड, मृदंगी गोंड, कृष्णबिहारी गोंड, तारकेश्वर गोंड, बच्चालाल गोंड, मुन्नी गोंड, भोला गोंड, अंगद गोंड, सर्वजीत गोंड, जितेंद्र गोंड, कन्हैया प्रधान, सुरेंद्र गोंड, बेचू गोंड, अलगू गोंड, गनेश गोंड आदि रहे।