फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-चालान से बचने के लिए मिटा दे रहे वाहनों के नंबर

विज्ञापन
ई चालान से बचने के लिए बाइक पर तीन अंकों का नंबर। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
यातायात पुलिस और उप संभागीय परिवहन द्वारा चेकिंग के दौरान वाहनों का ई-चालान किया जा रहा है। वाहनों में सफर करने के दौरान यातायात के नियमों का पालन न करने पर वाहनों का ई-चालान हो जाता है, जिसकी जानकारी वाहन स्वामी को मैसेज मिलने के बाद होती है। ऐसे में अब बाइक सवार अपने वाहनों के नंबर का कोई न कोई अंक मिटा दे रहे हैं ताकि ई चालान से बच सकें। चेकिंग के दौरान यातायात माह में दस दिन के भीतर पांच बाइक व 10 व्यावसायिक वाहन मिले हैं।
विज्ञापन

दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी वाहन की लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है। ताकि सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके। इस दौरान पुलिस को पांच से अधिक मोटरसाइकिले और करीब 10 कामर्शियल वाहन मिलें, जिनके नंबर खुरचे मिलें। चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट पर दर्ज अंक मिटा दिए थे। चेकिंग के दौरान ऐसे वाहनों का पुलिस ने चालान किया।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर लगा दे रहे मिट्टी
पुलिस के ई चालान से बचने के लिए हाई सिक्योरिटी वाले नंबर प्लेट से दर्ज नंबर खुरचकर मिटाना आसान नहीं होता। ऐसे में वाहन स्वामी द्वारा नंबर प्लेट पर मिट्टी का लेप लगा दिया जाता है। वाहन की सफाई भले ही आगे कर लेते हैं लेकिन पीछे नंबर प्लेट की ओर नहीं करते।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान ऐसे वाहन मिल रहे है। जिनके वाहनों के नंबर प्लेट से पंजीकरण संख्या का कोई न कोई नंबर मिटा रहता है। वाहन चालक चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस के ई चालान से बचने के लिए इस तरह का काम कर रहे हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

- विश्वदीप सिंह, प्रभारी, यातायात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें