बलिया। जिले में बुजुर्ग व दिव्यांगों का घर बैठे मतदान कराने की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। कुल चिह्नित 763 के सापेक्ष 685 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया। हालांकि 78 मतदाताओं ने मतदान करने से मना कर दिया।
आयोग की ओर से इस बार विधान सभा चुनाव में दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी है। जिले में कुल 76344 बुजुर्ग व दिव्यांग के सापेक्ष केवल 763 लोगों ने ही पोस्टल बैलेट से मतदान करने मांग की थी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने कुल 49 मतदान टीमें बनाई थीं। तीन दिन 20, 21 व 22 फरवरी मतदान के लिए तिथि निर्धारित की गई थी। सोमवार को यह प्रक्रिया पूरी हो गई। पोस्टल बैलेट के प्रभारी व जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं केे पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। लेकिन 78 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान करने से मना कर दिया और वह बूथ पर ही मतदान करेंगे।