फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए सफाई कर्मियों ने फिर की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने एक बार फिर पीएफ भुगतान की पुरानी मांग को लेकर सोमवार को हड़ताल कर दी, जिससे नगर में चहुंओर कूड़ा पसरा गया है। इसके पूर्व सफाई कर्मियों ने रंजीत रावत के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपा। हालांकि शाम ईओ और सफाईकर्मियों के मध्य हुई बातचीत के बाद मसला शांत होता नजर आया। सफाईकर्मी काम पर लौटने की बात करते देखे गए, लेकिन देर शाम तक कूड़ा उठान नहीं होने शहर में चहुंओर गंदगी का आलम रहा। कहीं आवारा मवेशी कचरे फैला रहे थे तो कहीं वाहनों के आवगमन से कूड़ा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। यह स्थिति नगर में एक दो जगह नहीं बल्कि सभी वार्डों की रही। जहां कूड़ा उठान ही नहीं होने से कूड़े का अंबार लगा हुआ है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन के दावे के मुताबिक नगर की साफ-सफाई पर प्रतिमाह करीब पचास लाख रुपया खर्च किया जाता है, जिसमें करीब 21 लाख रुपये तो नपा द्वारा आर्यन ग्रुप को महज 11 वार्डों की सफाई के लिए दिया जाता है। जबकि शेष 14 वार्ड की साफ-सफाई के लिए नगर पालिका लगभग 25 से 29 लाख रुपया व्यय करती है। बावजूद इसके शहर में गंदगी का सम्राज्य है। बता दें कि नगर के 11 वार्डों की सफाई का जिम्मा नगर पालिका ने आर्यन ग्रुप को दे रखा है। जिसमें करीब 237 सफाई कर्मचारी तैनात है। इसके अलावा नगर के 14 वार्डों की सफाई का जिम्मा नगर पालिका के करीब 420 कर्मियों के जिम्मे है। इनकी निगाहबानी के लिए नपा ने 12 सफाई नायक हैं। हड़ताल करने वालों में मुख्य रुप से सफाई कर्मचारी नेता शंकर रावत, रंजीत, पिंटू, आनंद, आकाश, प्रमोद, प्रकाश, ओमप्रकाश, राजा, राजाबाबू, अवधेश, लखन, विक्की, सुस्मिता, प्रभा, गीता, आरती आदि शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें