हीरा की नतिनि निशा और नाती राजू निवासी असनवार थाना गड़वार वहीं खड़े थे। जब देर रात तक राजा घर नहीं आया तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह चकिया गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में टहलने निकले लोगों ने युवक का शव देखा। शिनाख्त राजा राजभर के रूप में की। पुलिस इस घटना को आशनाई से जोड़कर देख रही है।
मृतक के पिता प्रमोद राजभर ने थाना के असनवार निवासी राजू राजभर और उसकी बहन निशा के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर भाई-बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द मामले की खुलासा कर दिया जाएगा।
दुबहर थाना क्षेत्र के रामपुर टिटिही निवासी अधेड़ की विषाक्त पदार्थ खाने से शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी और एक अन्य व्यक्ति ने उसके शव को सपहां के पास एक मक्के के खेत में फेंक दिया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है और पीएम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
थाना क्षेत्र के रामपुर टिटीही निवासी सहदेव वर्मा (45) ने घरेलू कलह के कारण रविवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो उसकी पत्नी उसे तीखमपुर स्थित निजी चिकित्सालय लेकर गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने शव को वाहन से घर लेकर आते समय सपहां (जनाड़ी) के पास मक्के के खेत में फेंक दिया। रविवार शाम ग्रामीणों ने खेत में शव फेंकते हुए देखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।