फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किशोरी को बहलाकर दिल्ली ले गया युवक, शादी के नाम पर दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो घर पर छोड़कर फरार

Mon, 13 Sep 2021 05:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया जिले के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मामला बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक गांव की रहने वाली किशोरी को जुलाई माह में टघरौली गांव का युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी अगस्त महीने में किसी तरह अचानक घर आ गई। थाने में दी गई तहरीर में पीड़ित किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग पुत्री को युवक शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया।

आरोप है कि उसने दिल्ली ले जाकर महीनों उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद अगस्त माह में आरोपी युवक और उसके परिजन उसे बलिया ले आए। किशोरी को कुछ भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तहरीर देने के बाद पीड़िता थाने के चक्कर लगा रही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले की शिकायत एसपी से की गई तो उनके निर्देश पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता, चाचा व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर बांसडीह रोड मंटू राम ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें