फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाइक से निकले युवक का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कोप गांव से सटे ढाका मौजे में पीपल के पेड़ पर रस्सी के सहारे युवक का शव लटकते मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त अभय सिंह (40) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी कोप के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोप गांव निवासी अभय सिंह मुस्तफाबाद चट्टी पर बाइक मरम्मत की दुकान चलाता था। वह शुक्रवार की शाम दुकान से घर आया और बाइक लेकर चला गया। करीब एक घंटे बाद उसका शव पीपल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला, जबकि बाइक वहीं खड़ी थी। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक ने किन परिस्थितियों में मौत को गले लगाया, पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें