फेफना क्षेत्र के आराजी माफी सागरपाली निवासी महिला व उसकी पुत्री को रविवार सुबह पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें बेटी की मौत हो गई और उसकी मां गम्भीर रूप से घायल हो गई। महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
सरोज देवी (40) अपनी बेटी सोनी (15) के साथ सुबह शौच के लिए जा रही थी। अचानक तेज गति से बलिया से फेफना की तरफ जा रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। लोगों ने पुलिस की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक का हिरासत में ले लिया है।