Ballia News: साथ लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देते हुए अफवाह फैलाने वाले की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शांति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने की अपील की गयी।
आगामी लोकसभा चुनाव को शांति तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन जुट गया है। शनिवार को बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में केन्द्रीय पुलिस बल व स्थानीय पुलिस के साथ फ्लैग मार्च किया। अचानक पुलिस सैकड़ों जवानों को देख किसी घटना को लेकर सहम गए। जवानों ने स्थानीय लोगों को अफवाह पर ध्यान न देते हुए अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विकासचंद्र पांडेय के नेतृत्व में दोपहर बाद केंद्रीय पुलिस बल व स्थानीय पुलिस बल द्वारा कस्बा व उसके आसपास के गांवों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों को भरोसा दिलाया कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन हर तरह से तैयार है।
साथ लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देते हुए अफवाह फैलाने वाले की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शांति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने की अपील की गयी। इस मौके पर पर्याप्त केन्द्रीय पुलिस बल व स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।