फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महिलाओं और व्यापारियों को निशाना बना रहे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में छिनैती व लूट की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। पिछले दस माह में 11 लूट के मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं, जिसमें हर माह एक से दो लूट की घटना शामिल हैं। अधिकांश घटनाएं महिलाओं व व्यापारियों के साथ होती हैं। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार लूट व छिनैती के 9 घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को जेल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

शहर एवं ग्रामीण के सुनसान इलाकों में बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इनके निशाने पर महिलाएं व व्यापारी वर्ग होते हैं। इसके अलावा जनसेवा केंद्र संचालकों को अधिक शिकार बना रहे हैं। घरों में घुसकर भी लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। ज
नवरी से अक्टूबर तक देखा जाए तो शहर कोतवाली में एक, उभांव में तीन, बैरिया में तीन, सहतवार में एक, फेफना में एक, सुखपुरा में एक, बांसडीह में एक लूट की वारदात हुई है। इसमें उभांव में वाहन सवार से लूट की घटना को छोड़कर पुलिस ने अधिकतर घटनाओं का खुलासा कर शातिर लुटेरों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
विज्ञापन

हालांकि कुछ ऐसे भी मामले सामने आए है, जिसमें अपराध की प्रवृत्ति लूट की रही, लेकिन पुलिस ने इसे विवेचना में लूट की वारदात होने से साफ इंकार कर दिया। पीड़ित न्याय के लिए दौड़ता रह जाता है और पुलिस छिनैती मानकर छानबीन करने की बात कहकर पल्ला झाड़ ले रही है। इस बाबत एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया की लूट के अधिकांश मामले का खुलासा हो चुका है। सिर्फ छिनैती वाले मामले ही रह चुके हैं। अधिकर लूट के मामले में किशोर शामिल रहे, जो अपने शौक पूरा करने के लिए घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें