फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेदार हमले का आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर

Fri, 10 Feb 2017 08:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप विभाग के जिलेदार पर जानलेवा हमले के मामले में बदमाशों का अब तक सुराग नहीं मिल सका है। घटना के 26 दिन बाद भी पुलिस के हाथ अब भी खाली है। इसको लेकर लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। मालूम हो कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर उत्तरपट्टी मनिहा गांव निवासी रामटहल राम नलकूप विभाग में जिलेदार के पद कार्यरत हैं।
विज्ञापन


16 जनवरी की शाम ड्यूटी कर वह अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह नसरथपुर गांव के समीप  पहुंचे कि पीछे से दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। लेकिन अब भी बदमाश पुलिस के गिरफ्त से कोसों दूर है। इस बाबत सीओ रसड़ा श्रीराम ने बताया कि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जगह-जगह पुलिस दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें