फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ लगा रहे युवक को कमांडर ने कुचला

Fri, 15 Apr 2016 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के श्रीरामपुर महाविद्यालय गेट के सामने शुक्रवार की सुबह दौड़ रहे एक युवक को तेज गति से आ रही कमांडर जीप ने पीछे से कुचल दिया। उसे जख्मी हाल में तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज  दिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पिंडहरा निवासी रुपेश यादव (20)  प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की सुबह बलिया-बांसडीह मार्ग पर दौड़ रहा था। 

उसका लक्ष्य सेना तथा पुलिस में भर्ती होना था। वह जैसे ही श्रीरामपुर महाविद्यालय के पास पहुंचा कि पीछे से तेज गति से आ रही कमांडर जीप ने उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज  के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृत युवक बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह सेना  और पुलिस में भर्ती होने के उद्देश्य से प्रतिदिन दौड़ता था। उसे क्या पता था कि  शुक्रवार की सुबह मेरा अंतिम दिन होगा। मृत युवक अपने चार भाई-बहनों में छोटा था। उसके माता-पिता का एक साल पूर्व निधन हो चुका था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें