बलिया जिले के नगरा बाजार में स्थित पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक को चोर लेकर चले गए। यही नहीं दूसरे पेट्रोल पंप पर ट्रक का टायर भी खोल लिया। दोनों चोरी की घटनाओं से वाहन चालकों में दहशत फैल गई है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
भीमपुरा थाना क्षेत्र निवासी मनोरंजन सिंह के ट्रक को चालक नगरा बाजार स्थित पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ाकर घर चला गया था। घर से वापस लौटा तो देखा कि ट्रक गायब था। चालक ने ट्रक चोरी की सूचना मालिक को दी। ट्रक मालिक ने ट्रक चोरी की तहरीर शनिवार की देर रात पुलिस को दे दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस चोरी की जांच-पड़ताल में जुट गई है।