राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर चंद्रशेखर नगर के समीप मंगलवार की सुबह ट्रक को ओवरटेक करते समय एक बाइक वाला उसके जद में आ गया। इस हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया।
वहीं पुत्र को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बाइक चलाने वाले ने हेलमेट नहीं पहना था। गड़वार थाना क्षेत्र के चोगड़ा निवासी शिवानंद चौरसिया (50) अपने पुत्र धनंजय (10) के साथ नगर के बाजार से सामान खरीद कर अपने घर जा रहा थे थे। इसी बीच चंद्रशेखर नगर के पास वो एक ट्रक को ओवरटेक करने लगे।
लेकिन उनका बाइक पर से नियंत्रण छूट गया और वे ट्रक की जद में आ गए। इस हादसे में घायल पिता और पुत्र को स्थानीय लोगों ने घ्जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शिवानंद को मृत घोषित कर दिया, वहीं पुत्र धनंजय को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को ट्रक के साथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।