फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से किशोर की मौत

Tue, 14 Jun 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तराई में सोमवार रात अचानक तेज आई तेज आंधी से काफी नुकसान हुआ जगह-जगह पेड़ धराशायी हो गए। नानपारा इलाके में आंधी से सात मकान ढह गए। पेड़ गिरने से एक किशोर की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


दीवार के मलबे में दबकर महिला और दरगाह मेला परिसर में पेड़ की डाल गिरने से दो जायरीन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेड़ों के गिरने से गोंडा औैर लखनऊ मार्ग पर आवागमन पूरी रात प्रभावित रहा। 

तराई में मौसम का मिजाज इस बार लोगों को परेशान किए है। सोमवार रात को चौथी बार जिले के लोगों को आंधी-पानी से नुकसान का सामना करना पड़ा। चिलवरिया रेलवे स्टेशन के पीछे होटल पर गिरे पुराने बरगद के पेड़ के तले होटल व्यवसायी समेत पांच लोग दब गए थे।
विज्ञापन


उन्हें रात में ही निकाल लिया गया। नानपारा क्षेत्र के नौसर गुमटिहा निवासी नकछेद का 16 वर्षीय बेटा आवेग आंधी के दौरान आम बीनने बाग गया था। उसी दौरान बारिश शुरू हो गई। हवा के तेज झोंके से पेड़ गिर गया जिसके नीचे दबकर आवेग की मौके पर ही मौत हो गई।

आंधी के चलते गुलालपुरवा निवासी ध्रुव, बीरबल, कादिर, लखैया कला निवासी सियाराम, नानपारा कस्बे के कहारनटोला निवासी शब्बू, सोनू और बब्बन के मकान की दीवार ढह गई। गुलालपुरवा में दीवार के मलबे की चपेट में आकर कादिर की पत्नी समीरुल घायल हो गई।

आंधी के दौरान चिलवरिया, खुटेहना और विशेश्वरगंज क्षेत्र में पेड़ गिरने से गोंडा मार्ग और फखरपुर, जरवल आदि स्थानों पर पेड़ गिरने से लखनऊ मार्ग का आवागमन प्रभावित रहा।  

उधर दरगाह मेला परिसर में पेड़ की डाल गिरने से डेरे में ठहरे सुल्तानपुर के साईंगंज बगीराजपुर निवासी सूरज गुप्ता (22) व धर्मराज (25) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं पेड़ के नीचे दबकर दम तोड़ने वाले किशोर के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें