फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी ने तोड़ी हिम्मत, तीन जल मरे

Wed, 09 Mar 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विज्ञापन
 आर्थिक तंगी से ऊबकर एक विवाहिता ने बुधवार की सुबह अपने दो मासूम बच्चों के साथ आत्मदाह कर लिया। सहतवार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बलेऊर में हुई तीन मौतों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह तथा पुलिस कप्तान मनोज कुमार झा मौके पर पहुंच गए। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पूछताछ के लिए पति को हिरासत में ले लिया है। लेकिन मायके पक्ष से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।   


बलेऊर गांव निवासी बृजेश पांडेय की शादी पांच वर्ष पूर्व रेवती थाना क्षेत्र के झरकटहां के रती छपरा गांव निवासी रामगोपाल उपाध्याय की पुत्री अनीता से हुई थी। बृजेश गुजरात के एक निजी कं पनी में क ाम करता था। शादी के बाद ऋषभ (04) और कृषा (02) के साथ बृजेश और अनीता का दांपत्य अच्छा बीत रहा था। परिवार में उसकी मां और छोटा भाई भी हैं। कुछ समय पहले बृजेश की तबियत बिगड़ गई और उसकी नौकरी छूट गई।
विज्ञापन


इससे पूरा परिवार बृजेश के छोटे भाई विवेक पांडेय जो एक निजी स्कूल में पढ़ाकर 1500 रुपये महीना कमा रहा था, पर निर्भर हो गया। लेकिन महंगाई के इस दौर में परिवार का गुजारा नहीं हो पा रहा था। ऐसे हालात से अनीता बेहद परेशान थी। बुधवार की सुबह घर में सिर्फ अनीता और बच्चे थे।
विज्ञापन


तभी उसने कठोर फैसला लिया और बच्चों के साथ खुद को एक कमरे में कैद करने के बाद मिट्टी तेल अपने पर उड़ेल लिया और आग लगा लिया। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बच्चों की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से झुलसी अनीता की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें