फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने लाखों के गहने चुराए

Thu, 15 Mar 2018 10:34 PM IST
ballia
विज्ञापन
डुहीमुसी गांव में चोरी के बाद टूटी आलमारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के डुहिमुसी गांव में बुधवार की देररात छत  के रास्ते से घर में घुसे चोरों ने लाखों के गहने सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया।   डुहिमुसी गांव में श्रीभगवान ठाकुर व महंत ठाकुर दोनों भाई हैं, उनके मकान सटे हैं। बीती रात चोर छत के सहारे महंत ठाकुर के घर में जा घुसे और रखे बक्से व आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे छह थान सोने चांदी के गहने और तीस हजार नकद व 14, चांदी के सिक्के चुरा लिया। इस बीच खटपट की आवाज सुनकर घर के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीण भी इकठ्ठे हो गए । चोर भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


इसकी सूचना किसी ने 100, नम्बर व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी को दी। इस बीच पहुंची पुलिस दो लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि महंत ठाकुर की लड़की मधुर की शादी 29 अप्रैल को थी और घरवाले उसी की तैयारी में थे। ब्यूरो
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें