फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड दरोगा के घर से लाखों की चोरी

Sat, 08 Aug 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता गांव में शुक्रवार की चोरों ने रिटायर्ड दरोगा के घर से लाखों का माल पार कर दिया। मकान के पीछे की खिड़की तोड़ चोर अंदर घुसे थे।
विज्ञापन


इसेक बाद आलमारी से लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। चोरी का सुराग पाने के लिए डाग स्क्वायड टीम पहुंची थी।

छाता निवासी सीआईएसएफ के सेवानिवृत्त दरोगा सुदिष्ट नारायण सिंह के परिवार के लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। रात में करीब 12 बजे बिजली कटी तो परिवार के सदस्य छत पर सोने चले गए।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर दीवार फांदकर मकान में घुस गए। इसके बाद एक घर के पीछे की खिड़की तोड़ अंदर प्रवेश कर आलमारी से लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।

शनिवार की सुबह जब घरवालों की नींद खुली तो आलमारी खुली देख सब हक्काबक्का रह गए। अंदर जाकर देखा तो सोने की चेन, मांग टीका, झुमका, चूड़ी, कंगन आदि सब कुछ गायब था। मकान मालिक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विनीत राय ने बताया कि चोरी की घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें