रामपुर मे थाना गंज छेत्र मे आचार बनाने की टंकी मे गिरने से हुई आरिफ , असलम , जमीर की हुई मौत के बाद आचार बनाने की टंकी को देखते सीओ।
डाबर कंपनी का नकली लवण भास्कर चूर्ण बनाने की फैक्ट्री को बैरिया पुलिस व कंपनी के उच्च अधिकारियों ने बुधवार को छापेमारी कर पकड़ लिया। छापे में फैक्ट्री के संचालक बैरिया निवासी संतोष कुमार चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान भारी मात्रा में नकली चूर्ण के भरे डिब्बे, कंपनी के स्टीकर व खाली डिब्बा बरामद किए गए। इन डिब्बों में लवण भास्कर चूर्ण की पैकिंग होनी थी।
डाबर कंपनी नई दिल्ली के मुख्य जांचकर्ता कुमार दयाशंकर ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व कंपनी के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि डाबर का नकली उत्पाद बैरिया में तैयार कर जनपद के आयुर्वेदिक दवाओं के दुकानों पर सप्लाई की जा रही है। कुमार दयाशंकर ने अपने सहयोगी रणजीत कुमार के साथ दिल्ली से बलिया आकर पुलिस अधीक्षक को सारी बाते बताई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर नकली कंपनी का भंडाफोड़ व संचालक की गिरफ्तारी करने की निर्देश दिया गया। जिस पर बैरिया कस्बा निवासी संतोष कुमार चौरसिया के घर छापा मारकर भारी मात्रा में चूर्ण बरामद किया गया।
एसएचओ अतुल कुमार राय ने बताया कि छापामारी के दौरान 418 खाली डिब्बे, दो हजार भरे हुए नकली लवण भास्कर चूर्ण के डिब्बे, एक किलो खुला लवण भास्कर चूर्ण, 1323 नकली डाबर का स्टिकर बरामद किया गया। कंपनी के मुख्य अधिकारी कुमार दयाशंकर के तहरीर पर केस पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।