फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के बल पर लूटी कार, मऊ में छाेड़ भागे

Fri, 06 Feb 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर बुढ़वा मोड़ के पास से गुरुवार की रात तीन हथियारबंद वाहन लुटेरों ने चालक को मारने-पीटने के बाद उसका हाथ-पैर बांध दिया।
विज्ञापन


 उसके पास से मोबाइल तथा जाइलो गाड़ी लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने चालक के चिल्लाने पर उसका हाथ-पैर खोला। इसके बाद चालक ने घटना की सूचना तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को दी।

 सूचना मिलते ही एसपी राजूबाबू सिंह ने जनपद के सभी थानों को अलर्ट कर दिया और वाहन लुटेरों का पीछा करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस जनपद की सीमा सील कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने लूटी गई जाइलो गाड़ी को मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र से बरामद
कर लिया। क्षेत्र के दलई तिवारीपुर निवासी अशोक कुमार की जाइलो गाड़ी को चालक हरेराम यादव रसड़ा से सवारी लेकर खेजुरी गया था।

 सवारी उतारने के बाद 10 बजे वापस लौट रहा था। बुढ़वा मोड़ के पास पहले से घात लगाकर बैठे तीन लोगों ने हाथ देकर वाहन को रोका। वाहन रूकते ही चालक की कनपटी पर असलहा सटा दिया।

 इसके बाद चालक का हाथ-पैर बांधकर उसका मोबाइल और वाहन लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद चालक के चिल्लाने पर उसे बंधन मुक्त किया गया। चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी।

 वाहन लूट के बाद पुलिस कप्तान राजू बाबू सिंह ने जनपद की पुलिस को जनपद की सीमा पर नाकेबंदी करने के साथ ही वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया।

पुलिस की सक्रियता की वजह से लूटी गई जाइलो को मऊ जनपद के हलधरपुर थाने के पास से बरामद कर लिया गया है। लूटी गई जाइलो के बरामद होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

एसपी ने पुलिस टीम को बधाई दी। कोतवाल संदीप कुमार सिंह ने बताया कि चालक से वाहन लेकर आते वक्त बदमाशों ने नहीं लूटा था, बल्कि वाहन खड़ा कर शौच करके वापस लौटने पर यह घटना हुई थी।

 सिंह ने यह भी बताया कि मऊ के हलधरपुर थाने के अदरी मोड़ से जाइलो को बरामद किया गया है। पुलिस को यह सफलता शुक्रवार को भोर में मिली।

 वाहन तक पुलिस पहुंचती इसके पहले ही लुटेरे कोहरे का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब रहे। चालक की तहरीर पर तीनों  लोगों के विरुद्ध धारा 392 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


जिसमें दो नामजद लोग शामिल हैं। वाहन लुटेरों में मऊ के चिरईयाकोट निवासी सुजीत सिंह तथा रानीपुर निवासी आशीष चौबे शामिल हैं। एक अज्ञात पर भी केस दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें