फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बेहोशकर जेवर, 72 हजार लूटे, एक बदमाश के हाथ में काट किया जख्मी

Fri, 06 Feb 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में सो रही महिला को बेहोश करने के बाद बदमाश उसके जेवर और घर में रखे 72 हजार  रुपये लेकर फरार हो गए। महिला के मुताबिक वह बदमाशों से भिड़ गई और बदमाश को दांत से काटकर घायल कर दिया। 
विज्ञापन


बदौसा प्रतिनिधि के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात अकबरी अपनी तीन वर्षीय पुत्री के साथ घर में सो रही थी। पति हैदर अली उर्फ पप्पू घर पर नहीं था। रात करीब साढ़े नौ बजे किसी ने आवाज दी तो अकबरी ने दरवाजे खोल दिए। दरवाजा खुलते ही एक बदमाश अंदर घुस आया और अकबरी का कहना है कि उसने बदमाश के हाथ में काट लिया।

इस बीच दूसरे बदमाश ने उसकी नाक मेें रुमाल लगाकर कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया और पलंग पर लिटा दिया। उसके सोने के झुमके और पायल व बक्से में रखे 72 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पति के घर लौटने पर जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थानाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। मामला कुछ संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें