शहर कोतवाली के कांशीराम आवास के पास स्थित नाले से एक किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी पहचान आसपास के लोगों ने कांशीराम आवास कालोनी निवासी 13 वर्षीय सूरज राम पुत्र विश्वनाथ राम के रूप में की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अत्यंत परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर, शव मिलने के बाद आक्रोशित कालोनीवासियों ने टीडी कालेज के पास सड़क जम कर कोतवाल के निलंबन की मांग करने लगे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास कालोनी में गत 29 दिसंबर को किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया था।
इसी रात को विश्वनाथ का 13 वर्षीय पुत्र सूरज गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब किशोर का कहीं पता नहीं चला तो इसकी तहरीर शहर कोतवाली को दी।
मगर पुलिस ने इसकी तहरीर दर्ज नहीं किया। सोमवार की सुबह गायब किशोर का शव आवास के समीप बड़े नाले में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, घटना में कार्रवाई को लेकर कालोनीवासियों ने टीडी कालेज के पास सड़क जाम कर शहर कोतवाल के निलंबन की मांग करने लगे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। करीब 10 मिनट तक इस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। जाम करने वालों में दीनानाथ राम, चुन्नू खां, सरल राम, मन्नू खां, धर्मेंद्र कुमार, दुर्गावती, लखन राम, सुमेर, सुदामा आदि शामिल रहे।