फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े साढ़े आठ लाख रुपये छीने

Mon, 02 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के टाउन हाल स्थित डाकघर से सोमवार की दोपहर एक अधेड़ से बाइक सवार बदमाशों ने 8.50 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। पीड़ित ने घटना की सूचना तत्काल 100 नंबर पर दी। जिस पर पुलिस ने छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चला। अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी रामनाथ राम बाइक से शहर कोतवाली क्षेत्र के टाउन हाल स्थित डाकघर में साढ़े आठ लाख रुपये जमा करने पहुंचा। डिक्की से पैसे से भरा बैग निकाल रहा था कि वहां पहले से बाइक पर मौजूद दो बदमाशों ने पैसे से भरा बैग छीन लिया।

रामनाथ के शोर मचाने पर आसपास के कई लोग इकट्ठा हो गए लेकिन तब तक बदमाश भाग गए। रामनाथ ने तत्काल घटना की जानकारी 100 नंबर डायल कर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर छानबीन की लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चला। डीआईजी उमेश चंद्र श्रीवास्तव शाम को घटना स्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि  पीड़ित दूकानदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें