रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कि कंप्यूटर कक्ष के ताला तोड़कर सोमवार की रात चोरों ने कंप्यूटर और सीपीयू सहित लाखों रुपये के सामान गायब कर दिया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने मंगलवार की शाम डाग स्क्वाड की मदद से बैटरी छोड़ चोरी गए सामानों को बरामद कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने एचपी कंपनी के डेस्कटॉप, सीपीयू दो पीस, मानीटर दो पीस, इंटेक्स कंपनी की यूपीएस दो पीस इनवर्टर की बैटरी दो पीस इनवर्टर, एक पीस सेलेस्टा बायोमैट्रिक मशीन, एक पीस डी लिंक, ब्राडबैंड मॉडल, एक पीस एचपी प्रिंटर, लेजर जेट प्रिंटर, कैनन स्कैनर, दो स्पीकर सीपीयू सहित लाखों रुपयों का सामान गायब कर दिया था।
पुलिस ने मामले में तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर सामानों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार की शाम पुलिस ने डागस्क्वायड के सहयोग से पुलिस ने बैटरी छोड़ अन्य सभी सामनों को डायट के पीछे स्थित गड्ढे से बरामद कर लिया। वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी को अंजाम देने वाले चोर भी पकड़ लिये जाएंगे। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।