विकासखंड सोहांव के उजियार गांव में नरेगा द्वारा कराए जा रहे कार्य को दो मनबढ़ों द्वारा जबरिया रोक दिया गया। वहीं कार्य कर रहे मजदूरों को गाली-गलौज देते हुए खदेड़ दिया गया। साथ ही रोजगार सेवक हेमंत राय को गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी सूचना रोजगार सेवक ने बीडीओ को दी। जिसके बाद बीडीओ ने नरहीं थाने में अभियुक्तों के विरूद्घ नरहीं थाने में तहरीर दिया।
विकास खण्ड सोहांव के उजियार गांव में कार्य योजना में सम्मिलित मनरेगा योजना अंतर्गत प्रस्तावित कार्य को सचिव विनोद यादव व रोजगार सेवक हेमंत राय द्वारा बुधवार को कराया जा रहा था। इसीबीच कि गांव के ही दो मनबढ़ दो युवक पहुंचे और गाली-गलौज देते हुए कार्य को जबरन बंद करा दिया। वहीं रोजगार सेवक हेमंत राय को धमकी दिया कि अगर कार्य यहां पर तुम कराने आ गए तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद कार्य कर रहे मजदूरों को भी खदेड़ दिया। तत्पश्चात सचिव व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को भी अभद्रता करते हुए अनाप-शनाप शब्दों से उन्हें भी धमकाया। रोजगार सेवक हेमंत राय और सचिव विनोद यादव ने अपने बीडीओ को घटना की सूचना दिया। जिन्होंने नरही थाने में तहरीर दिया।