फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्च व्यवसायी से 62 हजार रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज से शिवपुर घाट जाने वाले सड़क पर सरपत में छुपे दो लुटेरों ने मिर्च व्यवसायी से 62 हजार रूपए लूट लिए। लुटेरों ने व्यवसायी की आंख में मिर्ची डाल घटना को अंजाम दिया। व्यवसायी को इलाज के लिए सोनबरसा ले जाया गया, जहां से इलाज बाद घर भेज दिया गया। लूट की तहरीर मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर पंचायत के जय बाबा ब्रह्म स्थान पर मिर्च की मंडी लगती है, जहां से किसान अपनी मिर्च की बिक्री करते हैं। बुधवार के दिन बिक्री के पैसे के तकादे पर दोकटी थाना क्षेत्र के मिर्च व्यवसायी मुरारपट्टी निवासी सनोज साह पुत्र मन्नू साह पैसा देने के लिए 62 हजार रुपये झोले में रख शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे पैदल ही मंडी की तरफ जा रहा था कि पहले से सरपत में छुपे दो बदमाशों ने अचानक आगे आकर आंख में मिर्ची झोंक दिया। जिससे झोला नीचे गिर गया। जिसे लेकर बदमाश पैदल ही भाग निकले। मिर्च झोंकने के कारण व्यवसायी वहीं छटपटाने लगा तो अंदाज पर अपने मोबाइल से फोन कर मंडी के लोगों को बताया। कुछ ही देर में शोरगुल व फोन के सूचना पर लोग इकट्ठा हो गए और व्यवसायी को इलाज के लिए सोनबरसा ले गए, जहां से इलाज कर व्यवसायी को अपने घर भेज दिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को बदमाशों के भागने के रास्ते पर कुछ सिक्के भी मिले। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इनसेट....
पुलिस की गश्त पर उठने लगे सवाल
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार की पुलिस चौकी पर एक चौकी प्रभारी के अलावा 12 सिपाहियों के स्थान पर मात्र एक चौकी प्रभारी सहित चार सिपाहियों की तैनाती है। जबकि उक्त पुलिस चौकी बिहार से सटा है और इस चौकी क्षेत्र में दो बैंक और दर्जनों गांव भी है। ऐसे में पुलिस गश्त भी ठीक से नहीं हो पा रही है। जिससे घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें