फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा व चोरी के सामान सहित तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। चैनराम बाबा मंदिर से चोरी हुआ समान व कट्टा के साथ तीन चोरों को सहतवार पुलिस ने सोमवार की रात 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि शनिवार की रात चोरों ने चैनराम बाबा के मंदिर से एक इनवर्टर, बैट्री, अहुजा का एक एम्पलीफायर व हार्न का दो यूनिट चोरी कर लिया था। जिसकी सूचना लोगों द्वारा मुकामी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस त्वरित सक्रिय हो गयी। सोमवार को मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली कि चैनराम बाबा के समाधि स्थल से चोरी करने वाला एक चोर बलेऊर स्थित मुर्गी फार्म के पास बैठा हुआ है। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच चोर को हिरासत में ले लिया। जिसके पास से एक कट्टा व तीन जिन्दा कारतूस बरामद किया। पुछताछ में चोर ने अपना नाम कौशल यादव पुत्र सुग्रीव यादव ग्राम बलेऊर निवासी बताया। चोर के निशानदेही पर पुलिस ने बड़क यादव व सुग्रीव बलेऊर निवासी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कौशल के घर से चोरी का माल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें