फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 स्थानों पर छापेमारी कर 26 को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अवैध शराब के निस्तारण व बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष ने करीब 70 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 26 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। इनके कब्जे से 640 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। जबकि 3150 कुंतल लहन, उपकरण आदि को नष्ट किया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सहारनपुर में 18 और कुशीनगर में 11 लोगों की जहरीली शराब से हुई मौत के बाद शासन-प्रशासन चीर निंद्रा से जागा। लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल कोरम पूरा किया गया। लेकिन नौ फरवरी को अमर उजाला में कच्ची शराब के धंधे पर नहीं लगी लगाम शीर्षक से छपी खबर के बाद पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को एक साथ छापेमारी कर कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया। एसपी के निर्देश के क्रम में जनपदीय पुलिस ने शनिवार की शाम एक साथ 70 स्थानों पर छापेमारी की। जिसमें 26 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान किया, वहीं उनके कब्जे से 640 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। जबकि 3150 कुंतल लहन, उपकरण आदि को नष्ट भी किया। खेजुरी: पुलिस ने खेजुरी-मनियर मार्ग पर स्थित सभी ईट भट्टों पर छापेमारी की। जिससे शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने काफी मात्रा में लहन, शराब भट्ठी को क्षतिग्रस्त किया और भारी मात्रा में शराब बरामद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें