बांसडीहरोड(बलिया)। थाना क्षेत्र के बांसडीहरोड-सहतवार रेलवे स्टेशन के बीच छाता गांव के सामने गुरुवार को एक वृद्ध महिला अप सारनाथ एक्सप्रेस की जद में आ गई, जिसकी बाद में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के कुंवर जसांव गांव निवासी बुचिया देवी (70) पत्नी रामकिशुन यादव गुरुवार की सुबह खेत घूमने के लिए रेलवे लाइन पार करके जाने की कोशिश कर रही थी। इस बीच ट्रेन की जद में आ गई। घटना की सूचना सारनाथ के चालक बांसडीहरोड स्टेशन मास्टर को दी। सियालदह डाउन एक्सप्रेस से रेलवे के कर्मचारियों ने घटना स्थल पर पहुंचे और ट्रेन रोककर ट्रैक के पास से महिला को बगल में हटाया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाने के लिए 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया। बावजूद एक घंटे बाद तक महिला छटपटाती रही और एंबुलेंस नहीं पहुंचा। इस बीच किसी ने बांसडीहरोड पुलिस को सूचना दी।