फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौजा पहिया में मिला सिर कटी युवती की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया (फेफना)। क्षेत्र के पहिया मौजा (फेफना और कपूरी के बीच) में सोमवार की शाम एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उधर, फोरेंसिक टीम भी पहुंच कर जांच में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। ग्रामीणों की माने तो किसी ने युवती की हत्या कर फेंक दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पहिया मौजा में सोमवार को धान की सोहिया करने महिलाएं गई हुई थी। आराम करने के लिए खेत में खाली स्थान पर गयी तो वहां करीब 24 वर्षीय एक युवती की सिर कटी लाश देख अवाक रह गई। इसके बाद महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। महिलाओं की शोरगुल सुन आसपास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची फेफना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव को देखने से पता चलरहा था कि युवती की हत्या करीब 24 घंटे पहले किया गया है। युवती गुलाबी रंग की सलवार पहनी है। जबकि शरीर का ऊपरी भाग पर वस्त्र नहीं थे। केवल एक बांह में कपड़े के अंश थे। घटना स्थल पर देखने के बाद चल रहा था कि युवती ने हत्यारों के साथ संघर्ष भी किया होगा, क्यों कि कुछ दूरी पर उसके गले की टूटी माला और दो कंघी, केश किंग तेल, दाद का मलहम आदि पड़ा हुआ था। एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सिर नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें