पड़री। थाना क्षेत्र के सिकरी और भरपुरा चौराहे पर एक बालिका की ट्रैक्टर से कुचलने मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिकरी गांव निवासिनी पूजा (15) पुत्री रंगलाल स्वामी गोविंदा श्रम बालिका इंटर कालेज पैड़ापुर में कक्षा नौ की छात्रा थी। सोमवार की शाम चार बजे कालेज से पढ़ाई करके अपने घर सिकरी जा रही थी। जैसे ही गांव में पहुंची अचानक सामने से आ रर्हे इंटों लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। पहिये के नीचे आते ही उसकी घटना स्थल पर ही कुचलकर मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिवार के लोग रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। पुत्री का शव देखते ही उससे लिपटकर रोने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि ट्रैक्टर चालक काफी तेजी से गाड़ी चलाते है। सिंगल रोड होने के बावजूद मनमाने तरीके से वाहन चलाते रहते है। कोई साइकिल या बाइक सवार आता है तो गाड़ी नीचे नहीं उतारते हैं जिससे वह दुर्घटना का शिकार हो जाता है। मौके पर पहुंचे पैड़ापुर चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इसी प्रकार दूसरी घटना पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव के पास घटी। पड़री थाना क्षेत्र के महेेवा गांव निवासी भाईलाल यादव (65) बाइक से चुनार जा रहे थे। शाम करीब छह बजे वह जैसे ही पड़री के भरपुरा चौराहे पर पहुंचेे कि बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अधेड़ को पीएसी पड़री में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।