फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से मड़ों में लगी आग, फटा सर लेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। रेवती थाना क्षेत्र के दीघार गांव में मंगलवार के दिन करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे चार परिवार की सात रिहायशी झोपडि़यां व उसने रखे घर गृहस्थी के सामान राख हो गए। मड़हे में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की तेज सुनकर कुछ ही देर में लोग इकट्ठे हो गए। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के दीघार निवासी सत्यनारायण चौधरी के झोपड़ी से अचानक आग की लपटें उठने लगी। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देख तेजयनारायण चौधरी, अजय चौधरी, विजय चौधरी, पवन चौधरी, आनंदी सिंह, सोनू सिंह के मड़हे व उसमें रखे सामान जलकर राख हो गए। घंटों देर से पहुंची फायर ब्रिगेड के गाड़ी को बैरंग लौटना पड़ा। अगलगी की सूचना पर पहुंचे कोटेदार अमित दुबे व शिशु सिंह ने पीडि़तों के बीच राशन व आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं लेखपाल पुनीता पांडेय ने पीडि़तों का सूची बनाकर तत्काल हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें