फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चटकीं लाठियां,

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के अमहर पट्टी दक्षिण में मंगलवार को सड़क निर्माण को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गये। जमकर चले लाठी डण्डे के संघर्षमें प्रधान प्रतिनिधि समेत 10 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान चार लोगों की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। दोनो पक्षों की तहरीर पर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि ग्राम सभा द्वारा बनाई जा रही सड़क को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में कहा सुनी होने लगी। देखते ही देखते कहा सुनी मारपीट में तब्दील हो गई। जमकर चले लाठी डण्डे की संघर्ष में कई लोगो की सिर फट गये। जिसमें एक पक्ष से आलोक सिंह, (26) चंदन सिंह (30), अरुण सिंह (25), शिवनाथ सिंह (55), पार्वती देवी (46) पत्नी शिवनाथ सिंह घायल हो गए। दूसरे पक्ष से प्रधान प्रतिनिधि मुरारी तिवारी (42), कुंज बिहारी सिंह (44), रीमा देवी (30) पुत्री अंजनी सिंह, सर्वजीत तिवारी (30), मनीष कुमार सिंह (28), गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया। इलाज के दौरान एक ही पक्ष के चार लोगों शिवनाथ सिंह, आलोक सिंह, चंदन सिंह, अरुण सिंह की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें