सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के लखनापर पेट्रोल पंप के पास सड़क क्रास करते वक्त ट्रैक्टर की टक्कर से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। लखनापार गांव निवासी चंदन कुमार राजभर (23) पुत्र मदन राजभर, सुग्रीम राजभर (25) पुत्र उदय राजभर व सुभाष राजभर (30) पुत्र सत्यनरायन राजभर बाइक से उससा के तरफ से आ रहे थे। जैसे ही नगरा-सिकंदरपुर मार्ग पर पहुंचे कि तेजगति से सामने से आ रहे पोल लदे ट्रैक्टर ने जोरदार धक्का मार दिया। इसके बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां से डाक्टर ने चंदन व सुभाष की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।