फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी के घर खिड़की तोड़ हजारों की चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड(बलिया)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परिखरा के गंगाराम कालोनी में गुरुवार रात बैंक कर्मचारी के घर की खिड़की तोड़कर चोरों ने घर में रखी हजारों नगदी सहित घरेलू सामान चुरा लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के परिखरा गांव स्थित गंगाराम कालोनी निवासी गोपाल सिंह सेंट्रल बैंक बलिया में कर्मचारी है। गुरुवार रात खाना खाने के बाद दूसरी मंजिल पर सोने चले गए। नीचे का घर खाली पाकर चोरों ने खिड़की उखाड़ दी। नगदी सहित हजारों का सामान चुरा लिया। पीड़ित ने बताया कि घर में रखे 11 हजार नगद, बैंक की चाबी, चेकबुक, एटीएम कार्ड, पैनकार्ड सहित अन्य कपड़े चोर उठा ले गए। पुलिस ने शुक्रवार सुबह घटनास्थल का मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें