फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे संग पांच शातिर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लोक सभा चुनाव को दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरूद्घ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक नरही तेज बहादुर सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर गाजीपुर बार्डर के समीप से पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, चार तमंचा और सात कारतूस के साथ ही स्विफ्ट कार बरामद किया।
विज्ञापन

शनिवार को खुलासा करते हुए नरही एसओ तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि स्विफ्ट कार से कुछ बदमाश गाजीपुर जिले में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने भरौली से होते हुए गाजीपुर जाने वाले है। जिसे गंभीरता से लेते हुए नरही व कोरंटाडीह चौकी की संयुक्त पुलिस टीम ने गाजीपुर बार्डर पर लगे बैरियर पर वाहन चेकिंग करने लगे। जहां कुछ समय बाद एक स्विफ्ट कार आती दिखायी दी। जिसको बैरियर गिराकर रोका गया और उसमें बैठे पांचों व्यक्तियों को गाड़ी से उतारकर पकड़ लिया गया।
उन्होंने पूछताछ में अपना नाम समलेश कुमार रवानी पुत्र रामकुमार रवानी निवासी बेलपाड़ थाना बेलपाड़ जिला झारसौड़ी उड़ीसा, नीरज कुमार यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी मित्रलोक कालोनी थाना मुफसिल जिला बक्सर बिहार, आलोक ठाकुर पुत्र स्व सुशील ठाकुर निवासी मित्रलोक कालोनी थाना मुफसिल जिला बक्सर बिहार, अभिषेक दूबे पुत्र श्रीभगवान दूबे निवासी बड़की भसौली थाना औद्यौगिक जिला बक्सर बिहार, संतोष कुमार पांडेय पुत्र मुसाफिर पांडेय निवासी जिगनी थाना संझौली जिला रोहतास बिहार बताया।
विज्ञापन

इनके पास से चार तमंचा व एक पिस्टल तथा 14 कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त आलोक ठाकुर व अभिषेक के विरूद्ध हत्या, लूट व डकैती जैसे संगीन कई मुकदमे बक्सर बिहार एवं उप्र में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें