फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। एक युवक पर 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। झिरका पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बच्ची दोपहर में घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला रघुवीर सिंह पुत्र कुड़ी राम बच्ची को अकेला पाकर उसे घर से दूर झड़ियों में ले गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने बाद में बच्ची से मारपीट कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लहूलुहान होकर रोती हुई घर आई बच्ची ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस बारे में आरोपी से पूछने पर उसने जातिसूचक शब्द कह कर अपमानित किया। इस संबंध में झिरका थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी रघुवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें