सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के मालदह चट्टी से बुधवार की शाम स्वर्ण व्यवसायी को चकमा देकर डिब्बे से भरा स्वर्ण आभूषण लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को चट्टी पर मौजूद ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को सुपुर्द करदिया।
मिली जानकारी के अनुसार मालदह चट्टी पर हरनाटार गांव निवासी रमेश चंद वर्मा की सोने-चांदी की दूकान है, जहां दो बदमाश ग्राहक बनकर दूकान पर गए और अंगूठी दिखाने के लिए कहा। दूकानदार डिब्बे से अंगूठी निकालकर दिखाने लगा। इसी दौरान एक बदमाश बाहर आकर बाइक पर बैठ गया। इधर, दूसरा बदमाश डिब्बे में रखा आभूषण झटके से उठाकर बाइक पर बैठ गया और दोनों भागने लगे। यह देख दूकानदार ने शोरगुल मचाया। शोरगुल सुन आसपास चट्टी पर मौजूद लोग बाइक सवार को दौड़ा लिया और थोड़ी दूर जाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाई। पकड़े गए आरोपी मनियर कस्बा के मुन्ना राय व अभय सिंह के रूप में की गई।