फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो फेल, छेड़खानी के मामले बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी छात्राओं और युवतियों के साथ छेड़खानी के मामलों में कमी नहीं आ रही है। यहां तक कि एंटी रोमियो स्क्वायड भी इस पर प्रभावी अंकुश नहीं लगा पा रही है। विभागीय आकड़ाें पर गौर किया जाय तो एंटी रोमियो स्क्वायड आरम्भ होने से अब तक छेड़खानी व छींटाकशी के लगभग 100 से अधिक मामले सामने आए। जिसमें अधिकांश मामलों में केस दर्ज किया गया। जबकि कुछ को अभिभावक के सामने डाट-फटकार चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। छेड़खानी के अधिकतर मामले शहर के अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र से सामने आए है।
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में एंटी रोमियों टीम का गठन किया था। जनपद में सात एंटी रोमियों टीम गठित हुई थी। वह महाविद्यालय, इंटर कालेज, कोचिंग सेंटर व पार्क आदि स्थानों पर चक्रमण करती रहे। टीम गठित होने के करीब एक पखवाड़े तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। इसके बाद एंटी रोमियो टीम धीरे-धीरे सुस्त पड़ गई। विभागीय आकड़ों पर गौर करे तो एंटी रोमियो टीम गठित होने से लेकर अब तक लगभग जनपद में 100 से अधिक छेड़खानी व छींटाकशी के मामले प्रकाश में आए। जिसमें अधिकांश मामलों में केस दर्ज कर लिया गया। जबकि कुछ को मनबढ़ों को अभिभावक के सामने डाट-फटकार चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।
इस बाबत ट्रैफिक सीओ/एंटी रोमियो नोडल अधिकारी अवधेश चौधरी ने बताया कि वर्तमान में एंटी रोमियो टीम की संख्या और गतिविधियां बढ़ा दी गई है। इसके अलावा सभी थानों को भी अलर्ट किया गया है। बताया कि एंटी रोमियो टीम सुबह, दोपहर व शाम को कालेज, महाविद्यालय, कोचिंग, बाजार, अस्पताल व पार्क आदि स्थानों पर चक्रमण कर रही है। इसके अलावा मनचलों को धर-पकड़ भी कर रही है।
विज्ञापन


इनसेट...

बेटी के हत्यारे प्रिंस की हरकतों को लेकर प्रधान से शिकायत की थी। जिसके बाद घर पर आकर प्रधान और उसके बेटे ने माफी मांगी थी। बावजूद हमने मुकामी पुलिस को भी सूचना दे दिया था। ताकि पुलिस घर व कालेज के पास चक्रमण करती रहेगी। लेकिन पुलिस तो दूर एंटी रोमियो टीम कभी क्षेत्र में चक्रमण करती नहीं दिखी।
जितेंद्र दुबे, मृतक रागिनी के पिता

जिले में एंटी रोमियो टीम गठित जरूर है। लेकिन महाविद्यालय, इंटर कालेज व कोचिंग सेंटरों के आसपास गश्त करती कभी नहीं दिखती है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं व युवतियों को निडर होकर आने-जाने के उद्देश्य से एंटी रोमियों टीम का गठन किया था। लेकिन एंटी रोमियों टीम का भय जिले में नदारद है। महिलाएं व युवतियां आज भी भयजदा है।
हरिहर नाथ पांडेय, अभिभावक


इनसेट...
केस-एक
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बजहा काली मंदिर के समीप आठ अगस्त की सुबह कालेज जा रही छात्रा रागिनी की गला रेतकर हुई हत्या ने आमजन मानस को झकझोर कर रख दिया है। कारण कि घटना के दौरान एंटी रोमियों टीम दूर-दूर तक कहीं अता-पता नहीं था।
केस-दो
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर चट्टी के समीप 31 जुलाई की सुबह रसड़ा स्थित कोचिंग से पढ़कर साइकल से घर जा रही छात्रा से बाइक सवार मनचले छेड़खानी करने लगे थे। तभी ड्यूटी पर जा रहे छात्रा के पिता वहां पहुंचे गए और विरोध करने लगे। मनचले उनसे भी बदममीजी करने लगे। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मनचलों की जमकर धुनाई कर दिया था।
केस-तीन
बिहार प्रांत के बक्सर जिला अंतर्गत डुमरांव थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ तीन लोगों द्वारा 11 अगस्त की शात सामूहिक दुष्कर्म किए जाने और फिर उसकी हत्या की नियत से गोली मारने का मामला 12 अगस्त को प्रकाश में आया। हालांकि यह मामला बिहार प्रांत के डुमराव थाना के तिलक राय के हाता का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें