फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे से लापता सोनू की कुआनों में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुआनो में लापता सोनू की मिली लाश
विज्ञापन


बस्ती। गौर क्षेत्र के चमरहुआ घाट पर कुआनो नदी में दोस्तों संग नहाने गए सोनू की लाश 24 घंटे बाद मिली। शुक्रवार सुबह नाव और गोताखोरों की सघन तलाश के बाद शव ढूंढा जा सका। घाट से कुछ दूरी पर स्थित झाड़ियों में शव फंसा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कप्तानगंज थाने के भरवलिया निवासी संतराम शर्मा का बेटा सोनू (16) बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे अपने दोस्तों के साथ गाय-भैंस चराने के चमरहुआ घाट पर गया। दूसरे चरवाहों की देखादेखी सोनू भी नदी में नहाने लगा। अचानक वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। साथ नहा रहे दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर गोताखोरों की मदद से पुलिस तलाश में जुट गई थी लेकिन देर रात तक कामयाब नहीं हुए। शुक्रवार सुबह दोबारा सर्च अभियान शुरू हुआ। कुछ लोग नाव लेकर नदी में ढूंढने निकले जबकि कई गोताखोर भी घाट के आसपास खोजबीन करने लगे। साढ़े दस बजे दिन में झाड़ियों में फंस शव मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें