फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी की बैठक सोमवार को कंपनी बाग में हुई। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के सेना पर लगाए गए बलात्कार के आरोप का पुरजोर विरोध किया गया। युवा हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एक साथ हुंकार भरी कि यदि आजम खां को कश्मीर और पाकिस्तान के प्रति इतनी हमदर्दी है तो वे फौरी तौर पर वहां चले जाएं। प्रदेश सरकार से मांग किया कि आजम खां पर तुरंत देशद्रोही का मुकदमा कायम किया जाय। इस दौरान दर्जनों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते संगठन के जिलाध्यक्ष बिकेश तिवारी ने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ वहां अमानवीय व्यवहार हो रहा है। वहीं हमारे देश में एक नेता जो कि बात-बात पर कश्मीर और पाकिस्तान के राग आलापते हैं, उन पर यहां की सरकार कार्रवाई करने के बजाय हाई प्रोफाइल सुरक्षा दे रखी है। ऐसे नेता के खिलाफ तुरंत देशद्रोह का मुकदमा कायम होना चाहिए। इस मौके पर पप्पू पांडेय, संगठन मंत्री तिलक कुमार, राजेश मिश्र, संतोष कुमार, अनिल सिंह, आशीष अगिभनहोत्री, सत्यम पांडेय, जयंत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें