फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने डंडे और मुक्कों से की बच्ची की निर्मम पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ऊझी घाटी के एक प्राइमरी स्कूल में एक शिक्षक ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची की डंडे और मुक्के मार कर निर्मम पिटाई कर दी। इसके निशान बच्ची के टांगों में पांच दिन बाद भी देखे जा सकते हैं। मामला 29 जून का है। बच्ची से की मारपीट को लेकर न्याय न मिलने पर सोमवार को बच्ची के माता-पिता एडीसी कुल्लू राकेश शर्मा से मिले और इंसाफ की गुहार लगाई। डीसी को सौंपी शिकायत में बच्ची के अभिभावकों ने कहा कि उन्होंने घटना की शिकायत स्थानीय मनाली पुलिस को दी और बच्ची का मेडिकल करवाने तथा मामला दर्ज करवाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मनाली थाना में उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और उन्हें सुबह दस बजे से लेकर शाम तीन बजे तक बिठाकर रखा। उन्होंने कहा कि इससे पहले वह बच्ची का मेडिकल करवाने अस्पताल भी गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें पहले पुलिस के पास जाने को कहा। अभिभावकों का कहना है कि उनकी बेटी को स्कूल के एक शिक्षक ने बुरी तरह से पीटा है। टांगों में पांच दिन बाद भी इसके जख्म देखे जा सकते हैं। परिजनों ने कहा कि बेटी से मारपीट की घटना को लेकर वह स्कूल भी गए और शिक्षक टाल मटोल कर कहने लगा कि गलती से लगी है। उन्होंने एडीसी से इस पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस पर भी कार्रवाई की मांग की है। एडीसी कुल्लू राकेश शर्मा ने कहा कि उनके पास शिकायत आई है। एलीमेंटरी शिक्षा विभाग के उपनिदेशक को मौके पर भेज कर घटना की रिपोर्ट मांगी जाएगी। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें