फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की गोली मारकर हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सांसद आदर्श गांव ओझवलिया गांव के दियारे मेें रविवार की दोपहर प्रधान की गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया। जमीनी विवाद को लेकर मामले ने तूल पकड़ लिया था। कहासुनी के दौरान ही एक पक्ष ने गोली चला दी। जो प्रधान विनोद कुमार दुबे के पैर में गोली लग गई। तहरीर पर तीन नामजद और छह अज्ञातपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सांसद गांव ओझवलिया निवासी सुरेश दुबे एवं प्रधान विनोद दुबे के बीच वर्षो से दियारे में जमीनी विवाद चल रहा था। इसी मामले में प्रधान विनोद दुबे ओझवलिया में जमीन की नापी कराने पहुंचेे थे। जहां प्रधान पद के प्रत्याशी सुरेश दुबे भी पहुंच गए। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि सुरेश दुबे ने प्रधान विनोद दुबे पर जान से मारने की नियत से अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। जो प्रधान के बाएं पैर में जा लगी। गोली लगते ही प्रधान घायल हो गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने प्रधान को दुबहर थाना पहुंचाया, जहां से पुलिस ने उन्हें सीएचसी दुबहर पहुंचाया। प्रथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश दुबे समेत तीन नामजद तथा करीब छह अज्ञात के विरूद्ध सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें