फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 का चालान सौ को किया पाबंद

Thu, 05 Jan 2017 07:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
election - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता लगते ही पुलिस हरकत में आ गई है।  चुनाव आयोग द्वारा बुधवार की दोपहर जैसे ही चुनाव आचार संहिता लागू किया गया, वैसे ही थाना क्षेत्र के 18 लोगों का 151 सीआरपीसी के तहत पुलिस ने चालान कर दिया। इसके अलावा करीब सौ लोगों के खिलाफ पाबंद की कार्रवाई की। 
विज्ञापन



इस दौरान पुलिस ने भरथाव गांव निवासी बेचन राजभर, सुमेर, मुकेश, मिल्की मोहल्ला निवासी मदन यादव, जितेंद्र यादव, प्रभुनाथ यादव, अजय यादव, अंजनी यादव, ईसारपीथापट्टी गांव निवासी हिरण कन्नौजिया, भूपेंद्र सिंह व चकखान गांव निवासी सुनील राजभर, रजनीश राजभर, हरिश्चंद राजभर, पतरु राजभर, मलवार गांव निवासी अनिल यादव और किकोढ़ा गांव निवासी कमलेश चौहान तथा खरीद गांव निवासी राकेश चौहान के साथ ही शहर कोतवाली क्षेत्र के भृगु आश्रम निवासी मनोज शर्मा का चालान किया। क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर श्याम देव ने बताया कि आयोग की मंशा के अनुरुप चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन हर तरह से तैयार है। अगर किसी के द्वारा अगर हस्तक्षेप किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें