फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 05 Jan 2017 04:09 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो :
विज्ञापन
 मंगलवार की रात पलवल-सोहना मार्ग पर गांव जैंदापुर के समीप एक ट्रक द्वारा टक्कर मारने से बाइक सवार 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर आरोपी ट्रक चालक घटनास्थल पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


गांव सदरपुर निवासी भूषण ने बताया कि नाई नंगला (सोहना) निवासी  उसके जीजा जयप्रकाश मंगलवार की शाम को बाइक पर सवार होकर किसी निजी कार्य से पलवल की तरफ आ रहे थे। जयप्रकाश जब गांव जैंदापुर के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे बेलगाम ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जयप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। 

सदर थाना पुलिस के अनुसार हादसे के समय बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ट्रक चालक की पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन

लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ रही है। सख्त नियमों व जागरुकता अभियानों के बाबजूद भी लोग हेलमेट नहीं पहन रहे हैं और यातायात नियमों की पालना करने के प्रति सजग नहीं हैं। अंजाम यह है कि लोग हादसों में अपनी जान गंवा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें