फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के कटहुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार की सुबह दो पट्टीदार आपस में भिड़ गये। इस दौरान जमकर चले लाठी-डंडे के संघर्ष में चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराए गए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

राजकुमार यादव एवं संजय यादव में जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। खेत में पानी चला देने पर दोनों पक्षो में तू- तू, मै -मै होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठिया चटकने लगी। जिसमें एक पक्ष से राजकुमार यादव (35) पुत्र शिव मुनि यादव मीरा देवी (32) पत्नी नंदलाल मीना देवी (30) पत्नी राजकुमार तथा दूसरे पक्ष से संजय यादव (32) पुत्र गंगा विशन यादव दुलिया देवी (60) पत्नी गंगा विशन लीलावती देवी (28) पत्नी मदन यादव घायल हो गए। जिसमें राजकुमार, शिवमुनि, मीरा देवी, मीना देवी, संजय यादव, लीलावती देवी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें