फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने नकदी सहित आभूषण पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपति पुर गांव निवासी कैलाश यादव के घर को शनिवार के रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। जिसमें 12000 नगदी समेत आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो इसकी सूचना 100 नम्बर पर दी। घर से थोड़ी दूरी पर बक्से टूटे हालात में मिले।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपति पुर गांव निवासी कैलाश यादव के परिवार के लोग शनिवार के रात रोज की भांति खाना खाकर सो गए थे। रात को चोरों ने दीवाल फांदकर पीछे से आँगन में उतर आये और घर का किवाड़ खोल घर के अंदर प्रवेश कर गए। इस दौरान चोरों ने घर में रखा मंगल सूत्र, जियुतिया, दो जोड़ी पायल, 12000 रूपये नगद के साथ ही तीन बक्सा उठा ले गए। सुबह तीन बजे के करीब महिलाओं की नींद खुली तो घर का दरवाजा खुला देख मचाई। साथ ही 100 नम्बर की सूचना दी गई। सुबह घर से लगभग 200 मीटर की दुरी पर तीनों बक्से टूटे हुए हालत में मिले तथा उसमे नकदी, कीमती कपड़ा तथा आभूषण गायब थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें