फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट मामले में 12 पर केस, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में शनिवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कर लिया गया और रविवार को दोनों पक्ष से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

मिश्रौली निवासी लखी मिश्र एवं रामजन्म मिश्र के बीच जमीनी विवाद कुछ सालों से चल रहा है। शनिवार को सुबह एक पक्ष द्वारा जमीन पर खोदाई करना शुरू किया तो दूसरे पक्ष के लोग मना करने लगे। इसी बीच दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में लाठी डंडे, धारदार हथियार के साथ ही लाइसेंसी असलहे से गोलियां चलाई गईं। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी रामअवध ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर आधा दर्जन लोगोें के खिलाफ तथा दूसरे पक्ष की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ ने बताया कि एक पक्ष के रामजस, श्रीराम मिश्र एवं दूसरे पक्ष के सुभाष मिश्र, सतेंद्र मिश्र व अनिल मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें