शाहगंज। नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने एक व्यक्ति से 7.60 लाख रुपये ऐंठ लिए। नौकरी न मिलने पर पीड़ित ने जब रुपये की मांग की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी डा. राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सिधाईं गांव निवासी अखिलेश तिवारी पुत्र लालजी तिवारी ने नौकरी दिलाने के नाम पर 7.60 लाख रुपये ले लिया। काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब उसे नौकरी नही मिली तो रुपये वापस करने की मांग की। आरोपी ने पहले रुपये देने में आनाकानी की और बाद में जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जालसाज अखिलेश तिवारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406/ 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।