रसड़ा (बलिया)। चितबड़ागांव थाना के टिकादेवरी गांव में शौच करने गए वृद्ध के शव को ग्रामीणों ने नदी से बाहर निकाला। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
टिकादेवरी निवासी मैनुद्दीन (65) घर से रविवार की शाम को शौच के लिए नदी की तरफ गये थे। देर रात तक मैनुद्दीन के घर न पहुंचने पर परिजनो ने आस पास सहित नदी पर खोजबीन शुरू कर दिया। खोजबीन के दौरान नदी के किनारे टार्च गमछा एवं चप्पल पाया गया। किसी घटना से सशंकित परिजनों ने पुलिस को तत्काल सूचना दिया। ग्रामीणों एवं पुलिस द्वारा देररात तक खोजबीन किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने नदी के पानी में खोजना शुरू किया जो दोपहर में मैनुद्दीन का शव नदी के पानी से निकाला।